फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत दिलाएगा सहजन, ऐसे करें सेवन

फ्रोजन शोल्डर की समस्या से राहत दिलाएगा सहजन, ऐसे करें सेवन

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। उन्हीं में एक समस्या है कंधों में दर्द जो लोगों को काफी तकलीफ देती है। दर्द की वजह से लोगों को नींद भी नहीं आती है। कंधे के दर्द को फ्रोजन शोल्डर कहा जाता है। इसमें लोगों के कंधे जाम हो जाते है। दरअसल हर ज्वांइट्स के बाहर कैप्सूल होता है जो इस बीमारी के कारण सख्त हो जाता है, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे दर्द अचानक शुरू हो जाता है और पूरा कंधा जाम हो जाता है।

पढ़ें- इम्यूनिटी को मजबूत करता है आंवले का जूस, जानिए 6 स्वास्थ्य लाभ

फ्रोजन शोल्डर की समस्या सबसे अधिक डायबिटीज, थायराइड, पार्किंसन और हद्य रोगों से परेशान लोगों को होता है। इस समस्या का सामना पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है।  फ्रोजन शोल्डर की समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना सूक्ष्म व्यायाम और कपालभाति करें। इसके साथ-साथ मोरिंगा का सेवन काफी कारगर है। मोरिंगा को सहजन नाम से भी जाना जाता है। जानिए कैसे करें सेवन।

मोरिंगा में पाए जाने वाले तत्व

सहजन में पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, ऑयरन, बीटा कैरोटीन, अमीनो एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटीमिन ए, सी और बी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। वहीं इसकी पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती है। 

फ्रोजन शोल्डर वाले मरीज ऐसे करें मोरिंगा के सेवन

मोरिंगा का सेवन आप 2 तरह से कर सकते हैं। आप चाहे तो मोरिंगा के पत्ते की चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके इनकी पत्तियों को उबालकर सेवन कर सकते हैं। 

फ़्रोजन शोल्डर से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • गिलोय, गोखरू, निर्गुडी, सदाबाहर और पीड़ातक क्वाथ का काढ़ा का सेवन करे।
  • गिलोय वटी, चंद्रप्रभा वटी खाने के बाद खाएं।

इसे भी पढ़ें-

कमरख (स्टार फ्रूट) खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, अक्सर होने वाले कई रोग होते हैं दूर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।